फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोई से लदा ट्रैक्टर ट्राला पलटने से तीन घंटे जाम

विज्ञापन
हल्दौर के गांव अम्हेड़ा के रेलवे फाटक पर खोई से लदा ट्रैक्टर ट्राला पलटने से लगा जाम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हल्दौर। गांव अम्हेड़ा के रेलवे फाटक पर खोई से लदा ट्रैक्टर ट्राला पलट गया, इससे हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लग गया। बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर खोई व ट्राले को मार्ग से हटवा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नूरपुर बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव अम्हेड़ा में रेलवे फाटक के निकट सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बुधवार सुबह 11 बजे नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बिडार निवासी दिनेश कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ने की खोई लादकर गांव पैजनिया से हल्दौर की ओर जा रहा था। गांव अम्हेड़ा के रेलवे फाटक के बीचोबीच ट्रैक्टर ट्राला पलट गया। रेलवे गेटमैन ने विभाग के अधिकारियों को फाटक पर ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने की सूचना दी। गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रेनों का आवागमन नहीं हो रहा है।
ट्रैक्टर ट्राला हाईवे पर पर पलटने से जाम लगना शुरू हो गया और जाम में फंसे वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस पहुंची ने ट्रैक्टर ट्रॉले को हाईवे से हटवाया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हाल ही में उक्त स्थान पर कई वाहन पलट चुके हैं। मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से सड़क हादसों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें