फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर के निकट हादसे में महिला सहित तीन की मौत

विज्ञापन
बिजनौर: नजीबाबाद निवासी जीनत (फाइल फोटो)। गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में हुई मौत। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपती सहित तीन की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। सड़क हादसे में कार सवार गांव नारायणपुर रतन निवासी दंपती सहित तीन की मौत हो गई। दो बच्चे और दो अन्य घायल हो गए।
नजीबाबाद तहसील के मंडावली थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन निवासी इस्माइल का 35 वर्षीय पुत्र अलताफ अपनी पत्नी 32 वर्षीय जीनत, 11 वर्षीय पुत्री नुजहत और पांच वर्षीय पुत्र मो.अफ्फान के साथ गुड़गांव से प्राइवेट टैक्सी से अपने गांव आ रहा था। टैक्सी गांव कांठपुर नजीबाबाद निवासी नसीम चला रहा था। क्षेत्र के दो अन्य यात्री भी टैक्सी में सवार थे। सोमवार की देर रात मुरादनगर के निकट टैक्सी और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में अलताफ, जीनत और चालक नसीम की मौत हो गई जबकि दोनों बच्चे नुजहत व मो. अफ्फान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मंडावली और शेखुपुरा गांव के दो अन्य लोग भी हैं। हादसे में दंपती की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है अलताफ गुड़गांव में नाई का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ घर आ रहा था। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम तक तीनों शव पहुंचने की संभावना है।

बिजनोर: नजीबाबाद - अलताफ (फाइल फोटो)। गाजियाबाद के निवाड़ी क्षेत्र में हुई मौत।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें