फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार के तीनों शावकों की आंखें खुलीं

विज्ञापन
बिजनौर में अपने आवास पर गुलदार के शावकों को दूध पिलाते डीएफओ एम सैम्मारन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। कोतवाली देहात क्षेत्र में मिले गुलदार के तीन शावकों की आंखें खुल गई हैं। तीनों शावकों को डीएफओ एम सेम्मारन के सरकारी आवास पर रखा गया है। जल्दी ही तीनों को कानपुर के चिड़ियाघर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गुलदार के बच्चे देखे जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दस दिन पहले कोतवाली देहात क्षेत्र में गन्ने के एक खेत में गुलदार के तीन शावक मिले थे। शावक बहुत छोटे थे और उनकी आंख भी नहीं खुली थी। तब डीएफओ डा.एम सेम्मारन तीनों शावकों को अपने सरकारी आवास पर ले आए थे। तीनों शावकों की देखरेख वहीं पर की गई और बच्चों की बोतल से दूध पिलाया गया। डीएफओ ने बताया कि अब तीनों शावकों की आंख खुल चुकी हैं। तीनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और फिर कानपुर चिड़ियाघर में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें