फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली के जाल में फंसे तीन मरमच्छ

विज्ञापन
भागूवाला के काशी रामपुर में तालाब से पकड़े गए मगरमच्छ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जाल में फंसे तीन मगरमच्छ
विज्ञापन

भागूवाला। भागूवाला के गांव काशीरामपुर के सैयदवाला तालाब में मछली पकड़ते समय जाल में तीन मगरमच्छ फंस गए। मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी टीम ने तीनों मगरमच्छ को गंगा में छुड़वाया।
भागूवाला के गांव काशीरामपुर में सैयदवाला तालाब के स्वामी भोपाल सिंह ने शुक्रवार को सुबह दस बजे मछुआरों से तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डलवाया। मछुआरों ने तालाब में तीन स्थानों पर जाल लगा दिया। कुछ समय बीत जाने के बाद तीनों जाल में मगरमच्छ फंस गए। ग्रामीणों की मदद से जाल को खींच कर मगरमच्छ को बाहर निकाला गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छों की लंबाई क्रमश: तीन फुट, पांच फुट और आठ फुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछुआरों ने तीनों मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया। तालाब स्वामी ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग को दी। भोपाल सिंह ने बताया की जाल में चार मगरमच्छ पकड़े गए थे, एक मगरमच्छ जाल तोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची वानिकी टीम ने पकड़े गए तीनों मगरमच्छ को गंगा में छुड़वाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें