वनों को आग से बचाने के लिए किया जागरूक
कालागढ़। कालागढ़ रेंज में वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग ने स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के बीच जाकर जनजागृति कार्यक्रम चलाया।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के तहत इंटर कॉलेज, मालोनी, केंद्रीय कालोनी, लालबाग आदि गांव में वनों को आग से बचाने के लिए जन सहयोग की अपील की गई। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री वनों की आज की स्थिति को लेकर गंभीर है। वनों को आग से बचाने के लिए प्राथमिकता से उन्होंने आदेश दिए हैं। वन विभाग वनों को आग से बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। अभियान में सोहन सिंह पटवाल, महेश जोशी, प्रकाश मठपाल, सुनील कुमार आदि वन कर्मियों ने जनता के बीच जाकर उन्हें वन संरक्षण एवं वनों की आग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।