फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिक्षकों की कमी से नहीं हो रहा तीन कक्षाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव सुआवाला स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में शिक्षिकाओं की कमी से जूझ रहा है। यहां नौ से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं जबकि छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12वीं तक कॉलेज में 170 छात्राओं का पंजीकरण है लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए भी पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। इस कारण छह से आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। साथ ही छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर की भी कमी है। कॉलेज में एक प्रधानाचार्य, 10 प्रवक्ता, सात एलटी स्नातक, एक वरिष्ठ व एक कनिष्ठ सहायक तथा पांच पद चतुर्थ श्रेणी के सृजित हैं। इसके सापेक्ष तीन प्रवक्ता और दो एलटी स्नातक, एक-एक वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक तथा पांच आउटसोर्सिंग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यरत हैं। तीन शिक्षक पीटीए पर रखे गए हैं जबकि काफी समय से प्रधानाचार्य, सात प्रवक्ता, पांच एलटी स्नातक के पद रिक्त हैं।
इसके अलावा छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है। 56 छात्राओं के लिए ही फर्नीचर उपलब्ध है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब और पांच आईसीटी लैब हैं। अन्य कोई लैब संचालित नहीं है। कॉलेज के 12 कक्षों में छह में ही कक्षाओं का संचालन हो रहा है। स्थानीय निवासी राजपाल सिंह, मोहम्मद सालिम, मोहसिन सैफी तथा सतेंद्र चौहान का कहना है कि कॉलेज में छात्राओं की संख्या के अनुरूप अध्यापकों की संख्या कम है। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आसपास कोई अन्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नहीं होने के चलते क्षेत्र की छात्राएं इस कॉलेज में पढ़ती हैं। शीघ्र ही कॉलेज में सृजित पदों के अनुसार शिक्षकों तथा स्टाफ की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें