कोतवाली देहात(बिजनाैर)। छह साल की बालिका को पैसों का लालच देकर एक किशोर और दो युवक खंडहर हो चुकी मंडी समिति में ले गए। बालिका के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी हालत बिगड़ने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव की रहने वाली महिला मंडी समिति के पास पशु चराने पहुंची, संग में उसकी छह साल की बेटी भी थी। पशुओं के पास बेटी छोड़कर महिला पास की एक दुकान पर चली गई। इसी बीच वहां एक किशोर एवं दो युवक आए। वे बालिका को लोहा और कबाड़ बेचकर पैसे दिलाने का लालच देकर मंडी समिति के शौचालय में ले गए। एक आरोपी ने बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की।
बच्ची के रोने पर तीनों आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंची मां बच्ची को निजी चिकित्सक के यहां ले गई। बालिका की मां ने एक को नामजद करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया है। किशोर के अलावा पकड़े गए आरोपियों में जुनैद पुत्र अबरार, बिसाल पुत्र अंजार निवासी कोतवाली देहात शामिल हैं। मामला अलग-अलग वर्गों का होने के कारण कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग उठाई। नगीना सीओ भरत सोनकर ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।ा