चांदपुर। पुलिस ने दस दिन पूर्व बिजनौर बाईपास मार्ग पर टायर शोरूम में कुंबल लगाकर हुई चोरी में तीन व्यक्तियों को पकड़कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से चोरी का सामान बरामद किया है।
बिजनौर बाईपास मार्ग पर मोहल्ला साहुवान निवासी अजय बंसल का रचना टायर्स के नाम से शोरूम है। 27-28 जनवरी की रात चोरों ने दुकान में पीछे से कुंबल लगाकर करीब 55 हजार की नकदी, करीब 20 ग्राम सोने के सिक्के, करीब 150 ग्राम चांदी के सिक्के व बैंक के चेक चोरी कर लिए थे। पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान तीन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया। टीम द्वारा ढंबलपुरी रेलवे फाटक के पास थाना कोतवाली शहर के गांव ब्रह्मदीपुर बेगवाला निवासी मोहम्म्द समून, बेगवाला नई बस्ती बिजनौर निवासी शकील, बिजनौर के गांव काजीवाला निवासी गुलजार को एक पीला धातु का सिक्का, 10 सफेद धातु के सिक्के, 6300 रुपये नकद, पीला रूमाल, पीला थैला, दो चैक (50 हजार और 12.5 हजार रुपये के) के साथ पकड़ा। एक आरोपी भाग निकला।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 27-28 जनवरी की रात बाइपास रोड स्थित रचना टायर की दुकान में नकब लगाकर उन्होंने 10 हजार नकद, 1800 रुपये खुले नोट, एक ग्राम का सोने का सिक्का, 12 चांदी के सिक्के, पूजा सामग्री चुराई। माल बराबर बांटा, कुछ खर्च कर दिया। शकील ने बताया कि बरामद एर्टिका कार उसके पास रहती है, जिससे साथी संग चोरी की वारदातें करते थे। वकार गाड़ी में पहरा दे रहा था, बाकी तीनों ने कब्रिस्तान की ओर से दीवार फांद नकब लगाया। मोहम्मद समून का लंबा अपराधिक इतिहास है, जिस पर अनेक धाराओं में मामले दर्ज हैं।न