अफजलगढ़। ब्लाॅक क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी पीएचसी में चिकित्सक ने एंटीरैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया। शुक्रवार को मिजान अली अफजलगढ़, अभय कुमार, अलियारपुर, मोहम्मद असद शरीफनगर, मलकीत चकफेरी, निशांत हरेवला, अमित धामपुर तथा नीरज कुमारी कंदला साकोट को काटकर घायल कर दिया। दूसरी ओर कासमपुर गढ़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एहसान कासमपुरगढ़ी, गुरबाज कल्लूवाला, राहुल रेहड, विपिन काशीपुर, शेखर रसूलपुर, रोहित हीरापुर गोकल, कृष्णा मानियावाला, हरशीत हसनपुर, पवनराज बादीगढ, सार्थक चौहड़वाला को काटकर घायल कर दिया। सभी घायलों का चिकित्सक ने सीएचसी पीएचसी में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार किया।