फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद डिपो के चालक-परिचालक पर संविदा समाप्ति की लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हरिद्वार मार्ग पर मुख्यालय की टीम द्वारा बिना टिकट नजीबाबाद डिपो की बस पकड़े जाने के मामले में संविदा पर तैनात चालक-परिचालक पर संविदा समाप्ति की गाज गिर सकती है। फिलहाल डिपो प्रशासन उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार-काशीपुर मार्ग पर चिड़ियापुर के पास एटीआई हिमांशु चौहान और राजकुमार की टीम ने बुधवार को नजीबाबाद डिपो की बस की चेकिंग की थी। जांच में बस में सवार 48 में से 24 यात्री बिना टिकट मिले। बस हरिद्वार जा रही थी। टीम ने मौके पर चालक अनिल कुमार और परिचालक पुष्पेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्यालय भेज दी। मामले की जानकारी मिलते ही रोडवेज डिपो नजीबाबाद प्रशासन ने दोनों कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से रोक दिया। हालांकि बृहस्पतिवार को बस का दूसरे चालक-परिचालक ने निर्धारित रूट नजीबाबाद-हरिद्वार-बिजनौर पर संचालन किया।
रोडवेज डिपो के एआरएम सत्यम सिसौदिया ने बताया कि चालक-परिचालक के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। उनके आदेश के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें