फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नगीना सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर कसे तंज,मिल्कीपुर-दिल्ली चुनाव को लेकर किया ये ऐलान

Thu, 09 Jan 2025 03:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

शब्बीरपुर हिंसा प्रकरण में सहारनपुर अदालत में पहुंचे नगीना सांसद ने भाजपा पर कसे तंज, बोले यहां जंगलराज कायम है। उन्होंने दिल्ली और मिल्कीपुर चुनाव को लेकर भी पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन
नगीना सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर तंज कसे। संभल हिंसा पर कहा कि जिनका चुनावी एजेंडा हिंदू-मुस्लिम विभाजन पर आधारित है, उनसे सुधार की उम्मीद बेकार है। यदि युवा रोजगार की मांग करते हैं तो उन पर लाठियां पड़ती हैं। नगीना सांसद गुरुवार को शब्बीरपुर हिंसा प्रकरण में अदालत में पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा का काम ध्यान भटकाना है। यदि सरकार से बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और लोगों के मकानों को लेकर सवाल पूछा जाए तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता।

मुजफ्फरनगर में एक करोड़ 80 लाख की डकैती का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार दिया गया। इंसाफ नहीं मिलने पर बागपत के युवक को आत्मदाह करना पड़ा। उत्तर प्रदेश में हालात इतने खराब हैं। किसी की भी जान कब चली जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। यहां जंगलराज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।

कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है, अब इसके बारे में क्या कहें। कुंभ मेले में लोग पाप धोने जाएंगे। कहा कि आजाद समाज पार्टी उन गरीब और कमजोर वर्गों के लिए लड़ाई लड़ रही है, जिन्हें हजारों सालों तक धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया।
 
विज्ञापन

मिल्कीपुर और दिल्ली में मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
मीडिया से बातचीत के दौरान नगीना सांसद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर और दिल्ली में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पर बोले कि अच्छे लोग साथ आएंगे तो गरीबों का समीकरण मजबूत होगा और भाजपा को हराया जा सकेगा। आजम खान से नजदीकियों को लेकर कहा कि इसमें किसी को क्या परेशानी हो सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें