बिजनाैर जनपद के शेरकोट में तीन दिन पहले तहसील धामपुर से गायब हुए युवक प्रमोद(30) का शव जिला मुरादाबाद के थाना छजलैट के गांव इस्माइलपुर से बरामद हुआ । मृतक युवक का मिलने से उसके परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने प्रमोद का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को मुरादाबाद के जंगल में ले जाकर गहरे गड्ढे में दफन कर दिया। छजलेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा दिया।
बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुरछिबरी निवासी विजयपाल सिंह का पुत्र प्रमोद मंगलवार को बाइक से धामपुर तहसील गया था।लेकिन वापस नहीं लौटा था। प्रमोद की बाइक तहसील पर ही खड़ी मिली थी। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं लग पाया था। प्रमोद के भाई तेजेंद्र ने 8 जनवरी को शेरकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद परिजन खुद भी प्रमोद को तलाश करने में लगे थे। मृतक के भाई तेजेंद्र ने बताया कि पंकज पुत्र अजयपाल निवासी गांव चकोरी थाना कांठ ने उन्हें बताया कि उसने प्रमोद को गांव बालकिशनपुर निवासी विपिन व एक अन्य के साथ धामपुर में अल्हेपुर ब्लॉक के सामने वैगनआर कार में स्योहारा की ओर जाते देखा था।
आरोपी विपिन ने पैसे लौटाने के बहाने से बुलाया था
मृतक के भाई तेजेन्द्र ने बताया कि हत्या आरोपी नगर के एक राष्ट्रीय बैंक में कृषि कार्ड का काम करता था।उसके भाई के विपिन पर 60 हजार रुपये थे।विपिन ने ही पैसे लौटाने के बहाने फोन कर उसे बुलाया था।तथा उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।