नगीना के बाजार लुहारी सराय में खुली दुकान को बंद कराते तहसीलदार हामिद हुसैन।
- फोटो : BIJNOR
बगैर अनुमति दुकानें खोलने वालों को हड़काया
नगीना। लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के दुकान खोलने वालों और बेवजह सड़क पर घूमकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस प्रशासन की टीम ने जमकर हड़काया। कई वाहनों का चालान काटा गया।
सोमवार सुबह तहसीलदार हामिद हुसैन ने टीम के साथ स्टेशन रोड, मंडी मॉल गंज, लुहारी सराय, बाजार गंज, बारादरी, सैयदवाड़ा, पहाड़ी दरवाजा आदि में घूमकर बिना अनुमति दुकान खोले बैठे दुकानदारों और ग्राहकों को हड़काया। चेतावनी दी कि यदि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक सामान की दुकान खुली पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कई दुकानदारों को माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी क्राइम विनय कुमार ने बताया कि बेवजह सड़क पर घूमने वाले 12 बाइक सवारों का चालान काटा गया। उधर, झालू कस्बा चौकी इंचार्ज दरोगा संदीप पंवार ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले और बिना मास्क के पाए जाने वाले लोगों को चेतावनी दी।