हॉटस्पाट वाले गांवों का सर्वे प्रारंभ
कासमपुर गढ़ी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर रजनीश ने बताया कि मानियावाला में दो कोरोना वायरस संक्रमित मिलने से गांव सील कर दिया गया है। इसके अंतर्गत आने वाले तीन किलोमीटर क्षेत्र में ग्राम कासमपुर गढ़ी, सीरवासुचंद नाबका, गोवर्धन पुर उर्फ गढ़वावाला, उधोवाला आदि में बाहर से आये लोगों की जानकारी व बीमार लोगों की जानकारी के लिए सर्वे टीम का गठन किया गया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा गांवों का सर्वे कर रही हैं।