मोहल्ला काजीपाड़ा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा कर रही भीड़ को समझाते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण की वजह से चौराहों पर कभी भी जाम के हालात बन जाते है। बाजार में भी ये ही हाल रहता है। जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है । जाम खुलवाने के लिए आए दिन पुलिस दौड़ती रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने की लोग आए दिन मांग करते रहते हैं पर कोई इस बारे में नहीं सुनता है।
ई रिक्शा भी बन रही अतिक्रमण की वजह
शहर में अवैध रूप से चलने वाली ई-रिक् शा भी अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है। इन रिक्शाओं से अतिक्रमण और बढ़ता जा रहा है। मुख्य बाजार हो या चौराहों या कोई स्थान हर जगह झुंड बनाकर चालक ई-रिक्शा को लेकर खड़े रहते है।
एसआरएस मॉल पर भी बढ़ा अतिक्रमण
एसआरएस मॉल भी पर भी अतिक्रमण ने पैर पसार लिए है। यहां हर समय अतिक्रमण के हालात बने रहते हैं। शास्त्री चौक से जजी चौक की ओर सड़क पर बने डिवाइडर की वजह से पहले ही जाम लगने लगा। अब एसआर एस माल के बाहर सड़क पर खड़े होने वाले दुपहिया वाहनों की वजह से यह अतिक्रमण ओर बढ़ने लगा है।
घंटाघर पर पैदल निकलना भी दूभर
मुख्य बाजार में घंटाघर का इलाका में रोज अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। एक तो पहले ही दुकानदारों ने वहां अतिक्रमण कर रखा है। दूसरे घंटाघर के आसपास ठेलो , रिक् शा व अन्य वाहनों ने अतिक्र मण ओर बढ़ा दिया है। आलम यह है कि घंटाघर पर अतिक्रमण की वजह से पैदल निकलने के भी हालात नहीं रहते ।