फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, जेवरात और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हरिद्वार में रहकर फेरी का काम करता है मकान मालिक नौशाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
विज्ञापन


नगीना। क्षेत्र के ग्राम कालाखेड़ी में बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मकान मालिक गांव पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


ग्राम कालाखेड़ी निवासी नौशाद हरिद्वार में रहकर फेरी लगाने का काम करता है। बताया गया कि उसका मकान बंद था। रात में उसे मकान के ताले टूटे होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह गांव पहुंचा। नौशाद का दावा है कि मकान की अलमारी में रखी करीब 85 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि नौशाद के माता-पिता भी दिल्ली में रहते हैं, जबकि वह स्वयं कई वर्षों से हरिद्वार में रह रहा है। ऐसे में लंबे समय से बंद मकान में नकदी और कीमती जेवरात रखे होने के मामले की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें