फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन प्रतिष्ठानों में की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने तीन प्रतिष्ठानों में की चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। चोरों ने तहसील मार्ग स्थित अशोका एयर एजेंसी सहित चार स्थानों को निशाना बनाया। संयोग से दो स्थानों पर चोर बड़ा हाथ साफ करने में विफल रहे।
तहसील मार्ग पर फ्लाईओवर के निकट चोरों ने बृहस्पतिवार की रात अशोका एयर एजेंसी, किंग इंर्वटर एंड बैटरा प्रतिष्ठान, खैरात मशीन तथा साहू जैन कॉलेज के सामने शर्मा पुस्तक भंडार को निशाना बनाया। हाईवे पर स्थित हर्ष गोयल के अशोका एयर एजेंसी प्रतिष्ठान का चोरों ने बेखौफ दीवार काटकर शटर उठाया। प्रतिष्ठान से चोर हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

प्रतिष्ठान के नजदीक चोरों ने नौशाद के किंग इंर्वटर एंड बैटरा प्रतिष्ठान के दूसरी मंजिल पर नकब लगाकर प्रतिष्ठान जीने में प्रवेश किया। ऊपरी मंजिल पर राजमिस्त्री की रखी कीमती मशीनें चोरी करने के बाद चोर प्रतिष्ठान पर लगी लोहे की चादर उखाड़ने के बावजूद प्रतिष्ठान के भीतर नकब नहीं लगा सके। जिससे हजारों की चोरी बच गई। चोरों ने साहू जैन कॉलेज के सामने शर्मा पुस्तक भंडार के शटर के ताले तोड़कर शटर उठाने का प्रयास किया। तहसील रोड पर भी खैरात मशीन के शटर के ताले तोड़ने के चोरों ने प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें