फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चोरों ने PHC पर बोला धावा, खिड़की तोड़कर चुरा ले गए कंप्यूटर-प्रिंटर, मचा हड़कंप

Fri, 18 Nov 2022 12:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर समाचार : चोरों ने रात में PHC पर धावा बोल दिया। चोर यहां से खिड़की तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पीएचसी में चोरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर में गुरुवार की रात को चोरों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर धावा बोल दिया। चोरों ने कंप्यूटर कक्ष की खिड़की को तोड़कर कक्ष में रखें कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस और अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। वहीं घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है। 

विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि गुरुवार की रात में चोरों ने किसी समय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने अस्पताल के कक्ष नंबर-1 (कंप्यूटर कक्ष) की खिड़की को तोड़कर उसमें रखें दो कंप्यूटर, एक प्रिंटर, एक यूपीएस और अन्य रिकॉर्ड चोरी कर लिए। 

बताया गया कि चोरों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कक्ष के पीछे स्थित खिड़की को तोड़कर उसमें भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन


कोतवाल माधो सिंह बिष्ट का कहना है कि अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल कर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें