फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के होंगे आनलाइन तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के होंगे आनलाइन तबादले
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के आनलाइन तबादले होंगे। शासन ने इसके लिए ऑनलाइन तबादले की समय सीमा निर्धारित की है। तबादले के लिए 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन की नई आनलाइन तबादला नीति में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की प्रबंध समितियों का हस्तक्षेप कम किया गया है। प्रबंध समिति किसी प्रधानाचार्य व शिक्षक का आवेदन निरस्त करता है तो समिति को ऑनलाइन निरस्त का कारण अंकित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रधानाचार्य व शिक्षक तबादले के लिए 15 जुलाई तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रबंधक आवेदन को 19 जुलाई तक आनलाइन अग्रसारित करेंगे। डीआईओएस आवेदन की जांच के बाद 23 जुलाई तक संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। 25 जुलाई तक आवेदन अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भेज दिए जाएंगे। बताया कि 30 जुलाई तक तबादले के आदेश निर्गत हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें