फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़िये की मौत पर हुआ हंगामा

Sat, 26 Jul 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात के ग्राम रोशनपुर प्रताप में कांवडती की मौत के विरोध में जाम लगाते कांवड़िये। संवा - फोटो : जालौन चौराहे पर लगाया गया संकेतक व बैरीकेडिंग।
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। शुक्रवार सुबह सीने में दर्द होने पर अप्रशिक्षित के इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद बरेली के ग्राम खंडवा निवासी कांवड़िये रामपाल (24) की मौत हो गई। गुस्साए कांवड़ियों ने हरिद्वार-नैनीताल हाईवे पर ग्राम रोशनपुर प्रताप में जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद वह मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रामपाल पुत्र सुखलाल अपने भाई सतपाल व 10-15 अन्य साथियों के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहा था। थाना कोतवाली देहात के ग्राम रोशनपुर प्रताप में शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे रामपाल के सीने में दर्द उठा। साथियों ने रामपाल को गांव के ऋषिपाल के क्लीनिक पर दिखाया। ऋषिपाल ने उन्हें बताया कि हार्ट अटैक का दर्द है। बताया गया कि साथियों ने दर्द का इंजेक्शन लगाने को कहा। इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही रामपाल की मौत हो गई। साथियों ने इंजेक्शन लगाने से मौत होना बताकर शव को रखकर नेशनल हाईवे 74 पर जाम लगा दिया।
कांवड़िये आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कोतवाली देहात थाना प्रभारी प्रवेज कुमार, सीओ नगीना डॉ. अंजनी कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने धामपुर की ओर से आने वाले वाहनों को नगीना होते हुए नजीबाबाद तथा धामपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को नहटौर होते हुए डायवर्ट कराया। बाद में एएसपी देहात विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर करीब दो घंटे बाद जाम खोला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी ऋषिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। करीब दो घंटे लगे जाम के कारण हाईवे पर आने-जाने वालों को भारी परेशानी हुई। लंबी दूरी के वाहन चालक को दूसरे मार्ग से अपने वाहन लेकर चले गए लेकिन स्थानीय लोगों को जाम के कारण हाईवे पर ही रुकना पड़ा।
नोडल अधिकारी ने क्लीनिक किया सील, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
नगीना तहसील के नोडल अधिकारी डाॅ. प्रमोद देशवाल ने आरोपी ऋषिपाल का क्लीनिक सील कर दिया और उसके खिलाफ तहरीर थाना कोतवाली देहात में दी है। बताया गया कि रामपाल को दो इंजेक्शन लगाए गए थे। बताया गया कि आरोपी चिकित्सा कार्य के लिए प्रशिक्षित नहीं था तथा उसका स्वास्थ्य विभाग में रजिस्ट्रेशन भी नहीं है।

कोतवाली देहात के ग्राम रोशनपुर प्रताप में कांवडती की मौत के विरोध में जाम लगाते कांवड़िये। संवा- फोटो : जालौन चौराहे पर लगाया गया संकेतक व बैरीकेडिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें