फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडरों के लिए मची अफरातफरी
विज्ञापन

धामपुर। नगर के गोयल गैस डिपो के प्रबंधक के होम आइसोलेट हो जाने के कारण डिपो को 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित अग्रवाल गैस डिपो पर एक गाड़ी ऑक्सीजन सिलिंडर आए। सिलिंडरों को लेने के लिए तीमारदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। गैस डिपो के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई। ऑक्सीजन मिलने में देरी होने पर लोगों ने हंगामा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को किसी तरह से संभाल कर लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडरों का वितरण कराया।
धामपुर नगर क्षेत्र में ऑक्सीजन का भारी टोटा बना है। समय पर ऑक्सीजन न मिलने से बीमार लोगों की मौतेें हो रही हैं। निजी अस्पतालों में भी ऑक्सीजन नहीं है। बृहस्पतिवार को जैसे ही लोगों को पता लगा कि धामपुर में अग्रवाल गैस डिपो पर ऑक्सीजन सिलिंडरों से भरी गाड़ी आ रही है। तो यहां आठ बजे से लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। नगर के अलावा,नगीना, अफजलगढ़, शेरकोट, स्योहारा व झालू के लोग भी खाली सिलिंडरों के साथ डाक्टरों की पर्चियों सहित वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़ के दानिश, आसिफ, मुस्तकीम, नगीना के अरमान, मोहम्मद अनीस आदि ने बताया कि वह सवेरे नौ बजे से ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए डिपो पर खड़े हैं। लेकिन दो बजे तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। नगर के दिनेश, कुमार गौरव का कहना है कि धामपुर के मरीजों को तो ऑक्सीजन मिल नहीं पा रही है, बाहर से और लोगों ने यहां आकर भीड़ जमा करनी शुरू कर दी है। आक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो रहा है। उधर, भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष राघव शरण गोयल ने बताया कि वे भी व्यवस्था बनाने में योगदान दे रहे हैं। दोपहर तक उनकी मौजूदगी में करीब 40 सिलेंडरों का वितरण हो चुका था। डिपो के बाहर वितरण व्यवस्था को बनाने के लिए शहर इंचार्ज मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें