फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जाम से नहीं मिल रही निजात, लोगाें का पैदल चलना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। पालिका प्रशासन के प्रयास के बावजूद नगर के मुख्य बाजार का जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकांश दुकानों के बाहर व्यापारियों की बेतरतीब ढंग से खड़ी बाइकें जाम का कारण बनी हैं।
विज्ञापन

हालांकि कई बार नगर पालिका की ओर से अभियान चलाकर जाम से निजात दिलाने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नगर के गौरव कुमार, विवेक अग्रवाल, दिनेश कुमार, गोविंद कुमार आदि का कहना है कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के बाहर अधिकांश बाइकें सड़कों पर खड़ी रहती हैं, जिसकी वजह से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि शंकर शुक्ला का कहना है कि नगर पालिका की ओर से जाम से निजात दिलाने के लिए पिछले दिनों अभियान चलाया गया था। अब फिर जल्द अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें