फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रात्रि में विवाह समारोह में जाना भी जोखिमभरा

Wed, 26 Nov 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कालागढ़ की आबादी में सड़क के किनारे लैंटाना की झाड़ियों के सामने खड़ा बाघ। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़। बाघों के आबादी में विचरण करने की वजह से रात्रि में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में आना-जाना भी जोखिमभरा हो रहा है। कालागढ़ में बाघ अब तो दिन में ही नजर आ जाते हैं। हाईडिल कालोनी से केन्द्रीय, लकड़घाट चौकी, पुराना कालागढ़ में बाघ का विचरण आम हो चला है। रात्रि में तो बाघ नजर आते ही हैं ,अब तो यह दिन में कभी भी कहीं भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

विवाह का समय चल रहा है। जगह जगह विवाह समारोह हो रहे हैं। रात्रि में विवाह समारोह में आते जाते बाघ का खतरा है। नागरिकों हाजी रईस अहमद, शानू, शालू अग्रवाल, फय्याज अहमद आदि का कहना है कि वन विभाग को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए। बारातियों, घरातियों व मेहमानों की सुरक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें