मंडावली के गांव रामदासवाली में लगाया पिंजरा। संवाद
मंडावली। गांव रामदासवाली और मंडय्यों के जंगलों में गुलदार की चहलकदमी हो रही है। गुलदार पकड़ने के लिए एक किलोमीटर में तीन पिंजरे लगाए गए हैं, लेकिन गुलदार पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा है।
गांव रामदासवाली में एक सप्ताह पूर्व आठ वर्षीय बालक को गुलदार ने मार डाला था। इसके अलावा एक किलोमीटर के दायरे में गुलदार ने दो कुत्ते और एक गोवंश को निवाला बनाया। वन विभाग की टीम रात में लगातार गश्त कर रही है। गश्त के दौरान ड्रोन से देखने पर गुलदार जंगल क्षेत्र में नजर आ रहा है, लेकिन पिंजरे तक नहीं पहुंच रहा। ग्रामीण भौरन रॉय, राजकुमार, दलीप, राजवीर सिंह का कहना है कि सोमवार को दिन में गुलदार रामदासवाली के जंगलों में दिखाई दिया। संवाद