फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या के पीछे तंत्र क्रिया की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची की हत्या के पीछे तंत्र क्रिया की आशंका
विज्ञापन

बिजनौर। चार साल की मासूम अनामिका हत्याकांड में पुलिस कई पहलुओं पर जांच में जुटी है। तंत्रक्रिया के चलते हत्या किए जाने के बिंदु को पुलिस अहम मान रही है। दुपट्टा भी हत्याकांड से पर्दा उठाएगा। पहचान के लिए दुपट्टा भी गांव वालों को दिखाया गया। दरअसल, दुपट्टे में बांधकर मासूम का शव फेंका गया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो कुछ लोगों ने गांव के ही एक दंपती पर शक जाहिर किया। यह दंपती तांत्रिकों के पास काफी चक्कर लगाता है। गठरी में बंधे शव को पहले किसने देखा, ऐसी बातों पर भी पुलिस गौर कर रही है। पुलिस ने हत्याकांड की कड़ियों को सुलझाने के लिए उस कपड़े को भी गांव वालों को दिखाया, जिसमें शव मिला था। यह कपड़ा दुपट्टे का बताया जा रहा है। जोकि गांव की ही किसी महिला का हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि नहटौर थाने के गांव अकबरपुर निवासी अंकुर सैनी की चार साल की बेटी अनामिका मंगलवार की सुबह घर से खेलने के लिए निकली और प्राथमिक विद्यालय के पास से लापता हो गई। बुधवार की सुबह गांव के पास ही एक गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। बच्ची के गले में साड़ी के टुकड़े का कपड़ा था। जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात को बल मिला। हालांकि पुलिस कई अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। गांव में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बच्ची की हत्या में पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। तंत्रविद्या या अंधविश्वास के पहलू पर भी जांच चल रही है - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें