फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक सप्ताह में 24 से अधिक हो चुकी हैं मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से एक सप्ताह में 24 से अधिक हो चुकी हैं मौतें
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना के साथ बुखार भी कहर बनकर टूट रहा है। यह लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस परिस्थिति में ऐसा हो रहा है कि बुखार चढ़ा और तीन दिन में ही आदमी की मौत हो गई। यह स्थिति बेहद ही खतरनाक साबित हो रही है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि यह कोरोना ही है या फिर दूसरा बुखार। यह किसी की भी समझ में नहीं आ रहा है, क्योंकि अभी तक इतनी मौतें कभी नहीं हुई हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि जनपद में प्रतिदिन आठ से दस तक मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार से हुई मौतों को कोरोना से मौत नहीं मान रहा है, जिससे इस बुखार के कारण हर कोई व्यक्ति सहमा हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल फैल रहा है। तेज बुखार होना, शरीर के जोड़ों में दर्द होना आदि इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि बीमारी से बचने के लिए इन दिनों कूलर में पानी न भरें, घर के गमलों की सफाई करें और आसपास पानी जमा न होने दें और पानी का खूब सेवन करें। जिला अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉ. राधेश्याम वर्मा ने कहा कि बुखार आने पर खून की जांच अवश्य कराएं और अपने नजदीकि सरकारी अस्पताल में रक्त की जांच कराकर उसका उपचार शुरू कराएं। इस वायरस का पता ही नहीं चल पा रहा है। ऐसे में पैरासिटामॉल टेबलेट भी काम नहीं कर रही है।सिटी क्लीनिक के जनरल फिजीशियन डॉ. पंकज त्यागी बताते हैं कि आजकल जनपद के करीब-करीब हर अस्पताल में रोजाना बुखार के 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन से तो हालत बहुत ही खराब है। ऐसे में सामाजिक दूरी बनाकर ही मरीजों को देखने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- वायरल के रोगी अन्य लोगों से बचकर रहें।
- खूब पानी पीएं और पूरी नींद लें।
- बासी खाना न खाएं, मच्छरों से बचाव रखें।
- खांसी होने पर पानी उबालकर पीएं।
- पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहनें।
- घरों और आसपास में पानी इकट्ठा होने न दें।
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें