फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बिक्री पर फिर बरपा हंगामा

Sun, 12 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
शिवाला कलां क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर में शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर हंगामा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिवाला कलां में गांव शहबाजपुर में महिलाओं ने शराब के ठेके को दूसरे स्थान पर खोलने पर जमकर हंगामा किया। गांव की महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे व झाड़ू लेकर दुकान पर पहुंचकर रोष जताया। महिलाओं ने दुकान के सेल्समैनों को दौड़ा लिया। बाद में मौके पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर की महिलाएं गांव में खुली देशी शराब की दुकान को बंद करने के लिए पिछले एक माह से आंदोलन कर रही हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं को समर्थन दे रखा है। एक सप्ताह पूर्व महिलाओं ने शराब की दुकान के सामने धरना देकर उसमें ताला जड़ दिया था। आबकारी अधिकारियों व पुलिस के समझाने के बाद भी महिलाओं ने ताला नहीं खोला था। शनिवार को शराब ठेकेदार ने बंद पड़ी पहली दुकान से करीब 50 मीटर दूर दूसरी दुकान खोलकर शराब की बिक्री प्रारंभ कर दी। दूसरी दुकान खुलने का पता लगने पर गांव की महिलाओं में रोष फैल गया और वह हाथों में झाड़ू व लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गई। महिलाओं ने शराब की बिक्री बंद कराकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने बिक्री करने वाले सेल्समैनों को खरी खोटी सुनाते हुए उन्हे दौड़ा लिया। सूचना पाकर आबकारी निरीक्षक सुभाषचंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आबकारी विभाग के अधिकारियों से महिलाओं की तीखी झड़प हुई। महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब की दुकान खुलने से उनके बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पुरुष कमाने के बजाय शराब पीकर घर में झगड़ा करते हैं। आबकारी निरीक्षक ने दुकान को बंद कराकर महिलाओं को शांत किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं में रेखा देवी, प्रीति, शीला देवी, कमलेश, विद्या, गीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें