केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकालते शिवसैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में युवा शिवसेना की ओर से शनिवार को केंद्र की भाजपा सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार अमित कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश की जनता कई समस्याओं से जूझ रही है आैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरे कर रहे हैं। एसडीएम की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष आके आर्य, बंटी, अमित सैनी, प्रदीप चौहान, प्रीतम , रमाकांत आदि रहे।