फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और दो दुकानों में लाखों की चोरी

Tue, 13 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर चोर नकदी चुराकर ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान सहित करीब एक लाख रुपये के माल उड़ा ले गए। 
विज्ञापन

गांव नवादा चौहान के बालेश कुमार का घर गांव के बस स्टैंड के नजदीक नहटौर शादीपुर मार्ग पर बना हुआ है। बालेश घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी सहित नहटौर सामान खरीदने आया था। इसी दौरान दोपहर के समय चोर पेड़ के सहारे घर में घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोरों ने सोने चांदी के जेवरात तलाशने के लिए सामान को इधर उधर फेंक दिया। इसके अलावा रविवार की रात नहटौर हल्दौर मार्ग पर पुलिस चेकपोस्ट के निकट गांव समसपुर के राजेंद्र की किराना की दुकान के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये की नकदी, पांच तेल के कनस्तर और कीमती सामान चुरा लिया। 
इसी गांव के सचिन की मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर सात मोबाइल, चालीस चार्जर आदि दो हजार रुपये की नकदी सहित दोनों दुकानों से करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें