नजीबाबाद। भाकियू लोकशक्ति युवा ने रैली निकालकर सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई बढ़ाने और किसानों का शोषण करने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर भाकियू टिकैत ग्रुप के किसानों ने किसान चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, युवा जिलाध्यक्ष अर्पण चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन ललेरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति युवा कार्यकर्ता इंद्रलोक होटल परिसर क्षेत्र में एकत्र हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली, बाइक के माध्यम से युवाओं ने रैली निकाली और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील पहुंचकर जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में युवाओं को सेना में भर्ती सहित बेरोजगारी दूर करने, कृषि कानून तत्काल वापस लेने, गन्ना भुगतान शीघ्र किए जाने की मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन में अभिनव, दीक्षांत, अमित, कपिल, रजत, विशाल चौधरी, सत्यम, आयुष, निक्की, शिवम, ईलू, कपिल चौधरी, राहुल तोमर, विनय चौधरी, हिमांशु, दिशांत, रचित चौधरी, रोहन चौधरी शामिल रहे। वहीं, भाकियू टिकैत ग्रुप के जिला सचिव चौ.महेंद्र सिंह, विनोद परमार, सरदार इकबाल सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिवलोकपुरम कॉलोनी में किसानों ने पंचायत की। विनोद परमार के आवास पर आयोजित बैठक में किसान सहकारी चीनी मिल की मुख्यमंत्री द्वारा पेराई क्षमता बढ़ाने की घोषणा पूरी करने, बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग की। बैठक में सत्यपाल सिंह, सौरभ चौहान, अनिल चौहान आदि रहे।