फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छोटा भाई हुआ लापता, सदमे में बड़े की चली गई जान

Mon, 28 Apr 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। घर से दिल्ली जाने के लिए निकला शेरकोट का युवक रास्ते में कहीं लापता हो गया, ढूंढने पर भी नहीं मिला तो बड़े भाई को गहरा सदमा लगा और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला खुराड़ा के रहने वाले शाहनबाज अंसारी ने बताया कि उनका भाई नासिर एक कंपनी में टैक्सी ड्राइवर है। नासिर 22 अप्रैल को घर से दिल्ली के लिए निकला। लेकिन रास्ते में ही लापता हो गया। परिवार वालों ने लापता नासिर की हर संभव सभी स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया। नहीं मिलने पर नासिर की गुमशुदगी भी दर्ज कराई।
नासिर के लापता होने की खबर जब दिल्ली में रह रहे बड़े भाई उस्मान अंसारी (50) को मिली तो वह अपनी सुधबुध खो बैठे और तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें