फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगा हाईवे 74 के चौड़ीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से शुरू होगा हाईवे 74 के चौड़ीकरण का कार्य
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। शेरकोट में आज से बाधित नेशनल हाईवे 74 के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों और मार्ग निर्माण कंपनी के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंलगवार को बताया कि शेरकोट में करीब आठ-दस परिवार के लोगों ने मार्ग के निर्माण में अवरोध पैदा कर रखा था। इन लोगों का कहना था कि उन्हें प्रशासन द्वारा जमीन अधिग्रहित करने के बदले मुआवजा नहीं मिला। मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का सहारा लेकर पिछले नवंबर माह में एक महीने तक धरना देकर मुआवजे की मांग की थी। पैमाइश करने के बाद पाया गया कि इन लोगों ने जिस जमीन पर अपने मकान, दुकान और प्रतिष्ठानों को बना रखा है। वह जमीन सरकारी जमीन है। इसलिए मुआवजा नहीं दिया जा सकता है। इसलिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए संबंधित लोगों को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। रविवार से मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका था। उप जिलाधिकारी ने बुधवार से मिट्टी भराव का कार्य कर मार्ग निर्माण के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उधर एसडीएम के आदेश से संबंधित लोगों में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ तौर पर हिदायत दी है कि इस बार किसी भी प्रकार की हालत में निर्माण कार्य बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें