फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटा महादेव-भागूवाला मार्ग पर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू

विज्ञापन
नजीबाबाद के मोटा महादेव-भागूवाला मार्ग के गड्ढे भरते कर्मचारी - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मोटा महादेव-भागूवाला मार्ग पर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। शिवभक्त के खस्ताहाल मार्ग को लेकर अमर उजाला की मुहिम रंग लाई। आखिरकार प्रशासन ने शिवभक्तों से जुड़े भागूवाला-मोटा महादेव प्रमुख मार्गों के गड्ढों को भरवाने का कार्य शुरू कराया है। हालांकि कांवड़यात्रा के दौरान नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग के गड्ढों के जख्म प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़यात्रा को लेकर बुधवार को डीएम रमाकांत पांडेय सहित जनपद के आला अफसरों ने मोटा महादेव मंदिर परिसर में बैठक ली थी। डीएम ने अधिकारियों को कांवड़ियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन देने के स्पष्ट निर्देश देते हुए खस्ताहाल मार्ग को तुरंत समतल कराने की बात कही थी। विदित हो कि अमर उजाला ने खस्ताहाल मार्ग को लेकर मुहिम छेड़ रखी है। आखिरकार मुहिम उस समय रंग लाई। लोनिवि और एनएच ने शिवभक्तों से जुड़े प्रमुख खस्ताहाल भागूवाला-मोटा महादेव मार्ग पर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू किया है। हालांकि प्रशासन को हरिद्वार से नगर तक हाईवे को गड्ढामुक्त करने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नगर में मालगोदाम तिराहा, कृष्णा टाकीज, पूजा नर्सिंगहोम, मोटाआम, टंपू तिराहा और मालन नदी पुल, साहनपुर, राहतपुर, रतनाल नदी पुल, मंडावली, भागूवाला के सामने कई स्थानों पर नजीबाबाद-हरिद्वार नेशनल हाईवे खस्ताहाल है। कम समय में हाईवे के गड्ढों को भरना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें