फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को निवाला बनाया

Sun, 15 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  के बढ़ापुर क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खदरी की जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को किसी जंगली जानवर ने निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बाघ के हमले में महिला की मौत हुई है। वन क्षेत्राधिकारी ने इस घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा खदरी निवासी महिला छिंदर कौर ( 47 ) रविवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ उत्तराखंड की सोना नदी वन रेंज से सटे जंगल में जलौनी के जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। महिला छिंदर कौर दूसरी महिलाओं से अलग स्थान पर लकड़ी बीन रही थी। इस बीच किसी जंगली जानवर ने महिला को निवाला बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं के पहुंचने से पहले ही जंगली जानकर भाग गया। इसलिए यह जानकारी नहीं हो सकी कि किस जानवर ने अपना निवाला महिला को बनाया। सोना नदी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी भारत सिंह सजवाण ने कहा कि घटना की जांच की जा रही हैं। रेंज के जंगल में इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं हैं। ग्रामीण महिला के शव को  लेकर अपने गांव चले गए हैं। 
विज्ञापन

महिला की गर्दन व कंधों पर  जानवर के हमला करने के निशान हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें