फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में महिला को कर दिया बंद

Fri, 06 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बंद महिला को बाहर निकालकर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में कांशीराम कालोनी में बृहस्पतिवार को मकान पर कब्जा करने को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। एक पक्ष ने मकान में ताला डालकर महिला को कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाकर दोनों पक्षों से मकान के अपने  कागजात लाने को कहा है। 
विज्ञापन

 रामलीला मैदान के पास स्थित कांशीराम कॉलोनी में अनीता शर्मा को मकान मिला था। अनीता शर्मा ने अपना मकान मोहल्ला खत्रियान निवासी महिला प्रेमवती के नाम करके उसे दे दिया।  प्रेमवती के मकान पर कॉलोनी में रहने वाले आसिफ ने ताला जड़ कर मकान पर कब्जा कर लिया। बृहस्पतिवार को प्रेमवती कालोनी में पहुंची तथा अपने मकान से कब्जा छुड़ाने लगी। प्रेमवती ने मकान को ताला खोल लिया। आसिफ वहां पहुंचा तथा महिला को मकान के अंदर बंद करके ताला लगा दिया। महिला प्रेमवती ने मोबाइल से पुलिस को कॉल करके घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर  मकान का ताला खोलकर महिला को बाहर निकाला। दोनों पक्षों से मकान के कागजात दिखाने को कहा। शहर कोतवाल शैलेंद्र गौतम के मुताबिक मकान पर कब्जे के लिए मामला था। वह निपट गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें