फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप का बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी ब्याज की छूट

Fri, 16 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर  में  विद्युत निगम की ओर से किसानों के लिए व्यवस्था की गई है कि 31 दिसंबर तक नलकूप का बिजली बकाया बिल जमा करने पर ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से पंजीकरण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

निगम के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार के अनुसार यदि कोई किसान अक्तूबर माह तक का नलकूप का बिजली बिल एकमुश्त जमा करता है तो उसे ब्याज की शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी। यह सुविधा पाने के लिए किसानों को दो हजार रुपये जमा कराकर अपना पंजीकरण कराना होगा। योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों को देने के लिए निगम ने गांव-गांव कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। कैंप 31 दिसंबर तक लगेंगे। विभागीय अधिकारी कैंपों में मौजूद रहेंगे। एक्सीएन के मुताबिक शहरों में पांच हजार तक के बकाएदारों के खिलाफ छापामारी शुरू कर दी गई है। मौके पर ही कनेक्शन काटने एवं मीटर उतारने की कार्रवाई की जाएगी।उधर, भाकियू के जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह के अनुसार नलकूप के बिलों के ब्याज पर छूट देना अच्छी बात है। लेकिन किसान इस समय दोहरी मार झेल रहा है। एक तो शुगर मिलों ने गन्ना मूल्य का भुगतान नही किया है। दूसरे नोटबंदी को लेकर किसान परेशान है। इसलिए उन पर कोई अनावश्यक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें