फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लगातार बढ़ रहा है रामगंगा बांध जलाशय का जलस्तर

Wed, 03 Sep 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़/अफजलगढ़। पर्वतों पर हो रही बारिश के चलते कालागढ़ के रामगंगा बांध के जलाशय में 29970 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई। बांध के जलाशय का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
बुधवार को कालागढ़ क्षेत्र में सुबह से मौसम बदल गया। कभी धूप निकली तो कभी आकाश में बादल छाए रहे। पहाड़ों से आ रहा पानी रामगंगा बांध के जलस्तर को बढ़ा रहा है। ईई मेघ सिंह के अनुसार सुबह आठ बजे जलाशय का जलस्तर 359.080 मीटर था। जो दिन में दो बजे 359.220 मीटर हो गया है। बांध पर वर्षा 27 मिमी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बांध के जलग्रहण क्षेत्र में 29970 क्यूसेक पानी आ रहा है। बांध से 5000 क्यूसेक पानी की निकासी नदी में जारी है। उधर बारिश से कार्बेट/कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वन मार्ग के प्रभावित होने पर निदेशक डाॅ. साकेत बडोला ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए अधिकारियों व कर्मियों से भूस्खलन व बाढ़ क्षेत्र में जोखिम न लेने, आवश्यक मदद करने, वन व वन्यजीवों की सुरक्षा के आदेश दिए हैं।
अफजलगढ़। कालागढ़ डैम से पानी की निकासी तथा वर्षा होने के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। आलमपुर घाट के पास कई किसानों की फसलों और पेड़ों का नुकसान तथा लगभग 15 बीघा से ज्यादा भूमि का कटान हो गया।
विज्ञापन

राहुल शर्मा की तीन बीघा, मुंशीराम, होरी, गजराज व उदयराज की छह बीघा, विक्रम सिंह की एक, प्रेम सिंह व बबलू की आधा - आधा भूमि का कटान हुआ है। इसके अलावा अलियारपुर व भज्जावाला के जंगल में भी कई किसानों के खेतों का कटान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें