कालागढ़। रामगंगा बांध के जलाशय का जलस्तर नदी में निकासी के बावजूद भी बढ़ रहा है। बांध से नदी में 5000 क्यूसेक पानी चल रहा है। कालागढ़ के बांध के जलाशय में पहाड़ों से बारिश का पानी निरंतर आ रहा है। इससे रविवार शाम चार बजे जलाशय का जलस्तर 357.720 मीटर दर्ज किया गया।
बांध के जलाशय को नियंत्रण में लाने के लिए नदी में 5000 क्यूसेक पानी की निकासी जारी है। अधिशासी अभियंता मेघ सिंह के अनुसार इस वर्ष बारिश अधिक है। पिछले साल 31 अगस्त 2024 तक कुल 701 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि वर्तमान वर्ष में कुल वर्षा 795.6 मिमी हो चुकी है। उधर, विद्युत गृह के ईई पंकज चंदोला का कहना है कि 84 मेगावाट बिजली बनाई जा रही है। तीसरी टरबाइन को तैयार किया जा रहा है। बांध से पानी मिलने पर चार-पांच दिनों में उत्पादन बढ़ाया जा सकेगा।