फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफान पर नदियां: खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी, कार बह गई, तीन लोगों ने भागकर बचाई जान

Thu, 04 Aug 2022 07:59 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

यमुना नदी में अचानक पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। इस दौरान कार यमुना में बह गई और तीन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
गंगा में बह गई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर हो रही बरसात से नदियां उफान हैं। बिजनौर में गंगा खतरे के निशान से 0.70 मीटर दूर बह रही है। कोटावाली नदी में अचानक आए पानी में बुधवार को एक कार बह गई और आठ घंटे तक यातायात ठप रहा। सहारनपुर में यमुना में डूबे युवक का शव मिला है। बागपत में बुधवार को यमुना नदी भी खतरे के निशान के पास पहुंच गई है।

विज्ञापन


कार सवार बदायूं निवासी प्रमोद यादव, सुनील कुमार, राजीव कुमार हरिद्वार से गंगाजल लेने जा रहे थे। कोटावाली नदी रपटे पर कार खड़ी कर तीनों व्यक्ति लघुशंका के लिए गए थे। अचानक जलस्तर बढ़ा और पानी के तेज बहाव में कार बह गई। तीनों ने भागकर जान बचाई। 

यह भी पढ़ें: फरमानी नाज का दर्द: बोलीं- बहुत दुख झेले हैं, अब इस तरह सताना ठीक नहीं, ट्विटर पर बयां की दर्दभरी दास्तां
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर के बेहट में मसखरा नदी में एक किसान की भैंसा-बुग्गी डूब गई। किसान को आसपास मौजूद लोगों ने बचा लिया, भैसा मर गया। सरसावा में सोमवार को यमुना पर बने रेत के टापू पर घास और सब्जी लेने के लिए गए शाहजहांपुर का निवासी युवक प्रवीण (30) का शव बुधवार को झरौली गांव के समीप घाट से मिला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें