फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चौकीदार ने चोरी कराए थे सांड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। क्षेत्र के ग्राम तुराबनगर की अस्थाई गोशाला के चौकीदार दयाराम ने ही दो सांड़ों को चोरी कराया था। बाद में उनका करीब दो किलोमीटर दूर गांवड़ी पनियाला के एक खेत में ले जाकर मार दिया गया था। पुलिस ने चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्राम गांवड़ी पनियाला के जंगल में दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर ग्राम तुराबनगर निवासी दयाराम का नाम प्रकाश में आया। शुक्रवार को पुलिस ने दयाराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव की गौशाला में चौकीदार के रूप में कार्य करता है। दो दिन पहले कुछ लोग उसके पास आए और गोवंशीय पशुओं को ले जाकर वध कर मीट बेचने के बदले उसे हिस्सेदारी देने का लालच दिया। लालच में आकर वह उनके साथ शामिल हो गया। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे का कहना है कि आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें