फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती में गोवंश को गुलदार ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मंडावली के क्षेत्र प्रेमपुरी व सीतावली संपर्क मार्ग पर गुलदार देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। उधर नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल में गुलदार ने एक गोवंश को निवाला बना लिया।
विज्ञापन

मंडावली के प्रेमपुरी-सीतावली संपर्क मार्ग पर दिन में गुलदार देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण मुनेश, ओमपाल, दयाराम, तेजपाल, राकेश ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को क्षेत्र में गुलदार होने की सूचना दी। मंडावली थाने के एसआई घनश्याम वशिष्ठ, शाने आलम, वन दरोगा रमेश ने टीम के साथ पहुंचकर घंटों क्षेत्र को खंगाला लेकिन गुलदार का पता नहीं चला। प्रेमपुरी में तीन सप्ताह पूर्व 6 वर्षीय चेतन को गुलदार ने निवाला बनाया था जबकि एक बालिका इशिका को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तब से क्षेत्र में कई बार गुलदार देखा जा चुका है।
उधर नांगलसोती के गांव लालपुर सोजीमल निवासी यादराम का घेर गांव से एक छोर पर है। पशु घेर में बंधे रहते हैं। सोमवार देर रात गुलदार ने पशुशाला में एक नवजात गोवंश को शिकार बना लिया। नांगलसोती क्षेत्र में एक माह से गुलदार का आतंक बना है। आलम सराय गांव में तीन सप्ताह पूर्व गुलदार ने चमन को शिकार बनाया था। गुलदार ने नांगल के ही सबलगढ़ क्षेत्र में पायल को जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें