फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भटियाना के ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भटियाना खुशहालपुर गांव के लोगों को गुलदार के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। पिछले पांच दिन से गुलदार शाम ढलते ही गांव के निकट सरसों के खेत में आ रहा है। देर रात तक वहीं जमा रहता है। सोमवार को भी गुलदार सरसों के खेत में काफी देर जमा रहा है। गांव के लोगों ने जब एकत्र होकर लाठी डंडे लेकर शोर मचाया और आतिशबाजी की तो गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। गांव के लोगों में दहशत है। शाम होते ही बच्चों को घरों के दरवाजे बंद कर कैद होने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव के नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मास्टर सुधीर कुमार चौहान, मीनाक्षी, बबीता देवी, अर्जुन सिंह, सिंधु प्रताप सिंह, पिंटू, परविंदर सिंह, अंतिम सिंह, राजीव सिंह आदि का कहना है कि पिछले पांच दिन से गुलदार रोज शाम ढलते ही गांव के पूर्व प्रधान राजीव सिंह के घर के पास नहर किनारे सरसों के खेत में आ रहा है।
वह जंगली जानवरों का शिकार कर रहा है। गांव वालों में दहशत है। लोग डर की वजह से अपने घरों के दरवाजों को बंद कर कैद होने के लिए मजबूर हैं। पिछले साल 2025 में गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने दो गुलदारों को पकड़ा था। अभी भी जंगलों में गुलदार बहुतायत संख्या में नजर आ रहे हैं। लेकिन शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के अधिकारी पकड़ने के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारी गांव में आए थे। वह यह कह कर चले गए कि वह पिंजरे की व्यवस्था करा देंगे। लेकिन पिंजरे को लाकर लगाना उन्हीं को होगा। जिससे ग्रामीणों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर स्टाफ को गांव में भेजा गया। जल्द ही पिंजरा लगवा कर गुलदार को पकड़ने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें