Bijnor News : अजगर को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के अफसरों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। उधर, अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिजनौर जनपद में चांदपुर वन रेंज के गांव पाटला के जंगल में एक अजगर दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। करीब आधा घंटे की मेहनत के बाद वन अधिकारियों व कर्मचारियों ने अजगर को बचा लिया और फिर पकड़ लिया।
इसके बाद उसे आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया। अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई थी। वन विभाग के एसडीओ ज्ञान सिंह ने बताया कि अजगर मिलने की सूचना पर तुरंत टीम को भेज दिया गया था। अजगर सुरक्षित है और उसे वन क्षेत्र में छोड़ा गया है।