फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई माह से गायब है रेलवे स्टेशन पर लगा तिरंगा

विज्ञापन
बिजनौर में रेलवे स्टेशन पर बिना तिरंगे के लगा पोल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कई माह से गायब है रेलवे स्टेशन पर लगा तिरंगा
विज्ञापन

बिजनौर। रेलवे स्टेशन की शान में चार चांद लगाने के लिए पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लगाया गया लगभग 105 फीट ऊंचा तिरंगा कई माह से गायब है। वर्तमान में वहां पर केवल उसका डंडा ही लगा है। अब दूसरा स्वतंत्रता दिवस आने को तैयार है, लेकिन फिर भी अभी तक तिरंगा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

शहर में रेलवे स्टेशन की लोकेशन का पता चल सके और इसकी पहचान अनजान आदमी को भी आसानी से हो जाए, इसके अलावा रेलवे स्टेशन की शान बढ़ाने के लिए रेलवे प्रशासन ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर करीब 105 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया गया था। इस दौरान उच्चाधिकारियों ने वहां पर 24 घंटे यह झंडा लगे रहने के स्थानीय अफसरों को निर्देश दिए थे। अच्छी प्रकार से देखरेख हो सके, इसके लिए तिरंगा स्थल पर चबूतरा बनाया गया था और उसके आसपास प्रकाश आदि की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों के अनुसार कई महीने से वहां तिरंगा नहीं लगा है। इससे एक ओर स्टेशन की भव्यता पर भी आंच आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर इतने लंबे समय तक सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा न होना भी सवाल खड़े कर रहा है। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि फाइबर और कपड़े से बना यह झंडा खराब हो गया था। इसे पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर बंगलूरू की एक निजी कंपनी ने लगवाया था। पुन: झंडा लगवाने के लिए कई बार कंपनी प्रतिनिधियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है। इसके बावजूद झंडा नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें