फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर उलझ गई युवती की मौत की गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर उलझ गई युवती की मौत की गुत्थी
विज्ञापन

बिजनौर। गांव गजरौला शिव के पास बाग में मिले युवती के शव की जांच फिर उलझ गई है। पहले तो कोटद्वार निवासी परिवार से बात होने पर पुलिस मान रही थी कि शव कोटद्वार निवासी युवती का है। अब उस परिवार ने इनकार कर दिया है, जिसके बाद पुलिस नए सिरे से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गत 17 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव से झलरा मार्ग पर आम के बाग में युवती शव मिला था। गोली मारकर युवती की हत्या की गई थी और सबूत मिटाने के लिए शव को आग लगा दी गई थी। पुलिस तभी से मृतका की पहचान कराने के प्रयास में लगी थी। मंगलवार को पुलिस के चेहरे पर थोड़ी रौनक तब आई, जब पुलिस को पता चला कि शव कोटद्वार की युवती का है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने भी बता दिया था कि उनकी बेटी कई दिनों से लापता है। पुलिस ने गहराई से जांच की तो युवती कोटद्वार की नहीं निकली। लापता युवती के दोस्तों से भी पुलिस ने बात की, उन्होंने भी शव उस युवती का होने से इनकार कर दिया है। शहर कोतवाल रमेश चंद शर्मा का कहना है कि मृतका की पहचान का प्रयास चल रहा है। जांच अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें