फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालन नदी पर बना अस्थाई पुल ध्वस्त, कई गांवों का संपर्क टूटा

विज्ञापन
नांगल सोती-पूंडरी कला-बरमपुर संपर्क मार्ग पर बना मालन नदी का अस्थाई पुल ध्वस्त। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
नांगल सोती/नजीबाबाद। बरसात के दौरान पूंडीर कला-बरमपुर संपर्क मार्ग के बीच मालन नदी पर बना अस्थाई पुल ध्वस्त होने के बाद कई गांव का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया। नदी के दूसरे छोर पर न जाने से किसानों का कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। साथ ही पशुओं के लिए चारे का भी संकट बना है।
विज्ञापन

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में तीन दिन पहले हुई भारी बारिश से मालन नदी का अचानक जलस्तर बढ़ गया था। गन्ना पेराई सत्र के दौरान ग्रामीणों द्वारा नदी पर बनाया गया अस्थाई पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। मार्ग से जुड़े पूंडरी कला, नया गांव, मौजमपुर, पूंडरी खुर्द, बरकातपुर, बरमपुर, ताहरपुर, पाड़ली सहित कई गांव का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है।
ग्रामीणों सुबोध राजपूत, अरुण कुमार, विजय सिंह आदि ने बताया कि उनकी कृषि भूमि नदी पार है। पुल के बहने से पशुओं के लिए चारा लाने संकट खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर बरकातपुर मिल प्रबंधन की मदद से नदी पर अस्थाई पुल बनाया था। मगनेश सिंह, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हर साल पुल बह जाता है। प्रशासन से पक्का पुल बनवाने की मांग करते हैं। आश्वासन भी मिलता है, लेकिन पुल नहीं बना। ग्रामीणों ने पक्का पुल निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें