फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के संभावित मरीज की सूचना पर दौड़ी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संभावित मरीज की सूचना पर दौड़ी टीम
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना के एक और संभावित मरीज की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टीम ने मरीज की खोज के लिए संबंधित क्षेत्र में दौड़ लगा दी। टीम ने कोरोना के आशंकित मरीज की सर्च शुरू कर दी है। अभी तक मरीज के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

करीब दो माह से कोरोना वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में अलर्ट जारी किया है। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक 26 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 19 को स्वस्थ घोषित कर दिया गया है, जबकि छह अभी भी स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। सीएमओ ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को ही दिल्ली से सूचना मिली है। संभवत: यह मरीज अफजलगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल रेपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) को मरीज की खोज के लिए लगाया गया है। अभी तक पता नहीं चल पाया है। मरीज की खोज के लिए सर्च जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें