फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दस्तक अभियान में टीम ने खोजे 680 रोगी

Wed, 22 Oct 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 11 अक्तूबर से संचालित दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंचकर बुखार के रोगी खोजे। जिले में टीम को 680 बुखार रोगी। जो, इलाज के बाद स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन


जिले में डेंगू
जिलेभर में आशा घर-घर जाकर बुखार के रोगी खोज रही हैं। लोगों को डेंगू, मलेरिया के लक्षणों के बारे में भी बता रही है। टीम ने अभियान के तहत करीब तीन लाख 69 हजार घरों का भ्रमण किया। इस दौरान टीम को बुखार, जुकाम, खांसी वाले 680 मरीज मिले। जिनका इलाज चल रहा था। सभी स्वस्थ हैं। इसके अलावा 59 कुपोषण से ग्रसित बच्चे खोजे गए। साथ ही अभियान में वीएचएसएनसी की ग्राम स्तर पर 1393 बैठक होनी हैं। जिसके सापेक्ष अभी तक 770 बैठक आयोजित हुईं। जिसमें ग्राम प्रधान, आशा, एएनएम सहित अन्य लोग शामिल रहे। संक्रामक रोगों और बचाव के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा धात्री महिलाओं के पोषण, शिशु की देखभाल सहित अन्य बिंदुओं के बारे में बताया। जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता ने बताया कि अभियान से काफी सफलता मिली है। बुखार रोगियों को तुरंत उपचार मिला। साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव, जागरूकता बढ़ने से डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें