फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दरोगा ने महिला को बाल पकड़कर खींचा, वीडियो वायरल

Wed, 22 Oct 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में गंज में महिला के साथ धक्का-मुक्की करती पुलिस। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बिजनौर। सोशल मीडिया पर गंज चौकी इंचार्ज का महिला को बाल पकड़कर खींचने का वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस और दरोगा महिला और युवती को बाल पकड़ कर खींच रहे हैं। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। गंज के मनोज कुमार ने प्रमोद , पिंटू, बिजेंद्र, जोगेश, शिवम सहित करीब 15 लोगों पर पिता के साथ मारपीट करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और शिवम को पकड़ने गांव पहुंची। इस दौरान परिवार वालों ने विरोध किया। पुलिस ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिलाओं के साथ हुई बदसलूकी के विरोध ग्रामीण बुधवार को कोतवाली शहर पहुंचे। इसके बाद एसपी अभिषेक झा ने मामले की जांच सीओ सिटी गौतम राय को सौंपी।
कोतवाली शहर के इंस्पेक्टर धमेंद्र सोलंकी का कहना है कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई थी। कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों जोगेश, प्रमोद, पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें