धामपुर सीएचसी में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कराते किशोर एवं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : DHAMPUR
200 का था लक्ष्य, 125 किशोरों ने कराया वैक्सीनेशन
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को धामपुर सीएचसी और पीएचसी में 15 से लेकर 18 साल तक की आयु के करीब 125 किशोरों का कोरोनारोधी वैक्सीनेशन किया गया।
विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कराने के लिए 13 टीमों को लगाया गया। वैक्सीनेशन कराने वाले किशोर विवेक कुुमार ने बताया कि सोमवार को उसको कोरोनारोधी टीका लगा है। उसने अन्य किशोरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। छात्र यशी, कविता का कहना है कि उन्हें भी पहला टीका लगा है। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। छात्राओं ने अन्य किशोरियों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कराने का सुझाव दिया।
पीएचसी प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा ने बताया कि सोमवार से 15 से लेकर 18 साल तक की आयु के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। धामपुर पीएचसी को दो सौ का लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 125 किशोरों का वैक्सीनेेशन हुआ। धामपुर में सोमवार को कोई केस कोरोना पॉजिटिव नहीं आया। जबकि शनिवार को 20 लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।